छठ पूजा समिति के सदस्य ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान

Updated:
विज्ञापन
छठ पूजा समिति के सदस्य ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान

Nawada news. मातृ शक्ति दिवस के पावन अवसर पर रजौली की छठ पूजा समिति के सदस्यों ने सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है. समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए एक गंभीर रूप से बीमार महिला के लिए रक्तदान किया और उनकी जान बचायी.

विज्ञापन

मातृ दिवस पर मानवता की मिसाल

हीमोग्लोबिन कम होने से बिगड़ी थी महिला की हालत, समिति ने चंद घंटों में उपलब्ध कराया रक्त

प्रतिनिधि, रजौली

मातृ शक्ति दिवस के पावन अवसर पर रजौली की छठ पूजा समिति के सदस्यों ने सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है. समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए एक गंभीर रूप से बीमार महिला के लिए रक्तदान किया और उनकी जान बचाई. इस मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है. माहुरी टोला (नीचे बाजार) निवासी मिठू प्रसाद की पत्नी माधुरी कुमारी का हीमोग्लोबिन अचानक काफी कम हो गया था, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गयी थी. मिठू प्रसाद ने उम्मीद के साथ छठ पूजा समिति के उपाध्यक्ष संदीप वर्मा से संपर्क किया. सूचना मिलते ही उपाध्यक्ष ने सक्रियता दिखाई और समिति के सदस्य पिंटू चौधरी को इसकी जानकारी दी. पुरानी बस स्टैंड निवासी पिंटू चौधरी ने बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचकर तीसरी बार रक्तदान किया और मातृ दिवस के दिन एक मां की जान बचाकर इस दिन को सार्थक बनाया.

रक्तदान महादान : समिति का संकल्प

श्री सूर्य नारायण देव मंदिर के उप सचिव मनीष सिंह ने इस मौके पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. वहीं, समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने कहा कि छठ पूजा समिति केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि सालों से जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है. उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया. इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में निशांत रायल, छोटू वर्मा, जय राम सिंह, बिट्टू कुमार, गौतम ताती, राजेश कुमार, धोनी यादव और अनुज एयरटेल जैसे सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पीड़ित परिवार ने समिति के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन