नवादा: 21 जुलाई को कौआकोल के पहाड़पुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, समस्याओं के समाधान का अवसर; सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन
कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को,

पहाड़पुर पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Nawada Sahayog Shivir : नवादा के कौआकोल आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के तहत इस बार पहाड़पुर पंचायत में शिविर लगाया जाएगा.

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पहाड़पुर में किया जाएगा. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

बीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके.

Nawada News : मौके पर ही होगा समस्याओं का निपटारा

शिविर में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन दे सकेंगे. साथ ही सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों-जैसे प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा और राजस्व-की सुनवाई की जाएगी.

अधिकारियों द्वारा प्रयास रहेगा कि अधिकतर मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया जाए. जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं होगा, उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने पहाड़पुर पंचायत के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें.


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन