नवादा: अनियंत्रित टोटो ने महिला को मारी टक्कर, पलटने से दो बच्चे घायल

Author Kr manish dev|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक व परिजन | Prabhat Khabar Network

Nawada News: नवादा के रजौली में एक अनियंत्रित टोटो ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला के साथ-साथ टोटो में सवार दो मासूम बच्चे भी घायल हो गए. 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Nawada News: रजौली के हरदिया सेक्टर-डी स्थित दो नंबर गेट के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित टोटो ने सड़क किनारे जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो मासूम बच्चे भी घायल हो गए. हादसे में कुल तीन लोग जख्मी हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला समेत तीन लोग हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो की टक्कर लगने से महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी. वहीं वाहन पलटने से उसमें सवार जाजपुर निवासी कपिल सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी और पुत्र सुमन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू कर रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिंहा की देखरेख में सभी का इलाज किया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन