नवादा: नवादा: रोहित ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की, गांव में खुशी का माहौल

रोहित शर्मा | Prabhat Khabar Network
नवादा के नारदीगंज के रोहित शर्मा ने NEET परीक्षा में 3023वां रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उनकी इस उपलब्धि ने उनके गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ा दी है. बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है.
NEET Result: नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ओड़ो पंचायत के सहजपूरा निवासी रोहित शर्मा ने नीट (NEET) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है. इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में उन्होंने 3023वां रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है. रोहित पूर्व पंचायत समिति सदस्य स्व. सच्चिदानंद सिंह के पौत्र और रासबिहारी शर्मा के पुत्र हैं. रिजल्ट प्रकाशित होते ही उनके गांव और घर-परिवार में खुशी का माहौल छा गया है.
ग्रामीण इलाके के युवक ने प्रखंड को किया गौरवान्वित
रोहित की इस बड़ी सफलता पर शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण इलाके से आने वाले इस प्रतिभावान युवक ने न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता व अन्य स्वजनों के साथ-साथ पूरे गांव और प्रखंड को गौरवान्वित किया है.
बचपन से ही मेधावी रहे हैं रोहित
परिजनों के अनुसार, रोहित बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी और परिश्रमी रहे हैं. उनकी लगन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. वहीं, होनहार छात्र रोहित ने अपनी इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










