भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ रजौली: गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Nawada News:नवादा जिले के रजौली में आज सुबह एक अद्भुत ऊर्जा और अटूट श्रद्धा का नजारा देखने को मिला. जब गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सज-धजकर जय गायत्री माता के जयघोष के साथ सड़कों पर उतरे.
Nawada News:नवादा जिले के रजौली में आज सुबह एक अद्भुत ऊर्जा और अटूट श्रद्धा का नजारा देखने को मिला. जब गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सज-धजकर जय गायत्री माता के जयघोष के साथ सड़कों पर उतरे.
Nawada News, मनीष देव: नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत के महसई मंझला में शनिवार की सुबह एक अद्भुत ऊर्जा और अटूट श्रद्धा का नजारा देखने को मिला. जहां नौ कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ किया जा रहा हैं जिसकी शुरुआत सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा से हुई.
पीतांबरी वस्त्रों में उमड़ा जनसैलाब
शोभायात्रा की तस्वीर देखने लायक था, जब गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सज-धजकर जय गायत्री माता के जयघोष के साथ सड़कों पर उतरे. गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह शोभायात्रा महसई मंझला से शुरू होकर संगत मोड़ होते हुए राज शिव मंदिर स्थित पावन धनंजय नदी के तट पर पहुंची. वहां विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया और पुनः यज्ञ स्थल तक लाया गया.
तीन दिनों तक गूंजेगा गायत्री मंत्र
गायत्री परिवार की सक्रिय सदस्य प्रमिला देवी ने बताया कि यह त्रिदिवसीय अनुष्ठान 9 मई से शुरू होकर 11 मई तक चलेगा.
कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है
9 मई को भव्य कलश यात्रा और संध्या बेला में प्रखर वक्ताओं द्वारा ज्ञानवर्धक प्रवचन वहीं 10 मई सर्वदेव आवाह्न पूजन के साथ यज्ञ की मुख्य आहुतियां शुरू होंगी. इसके साथ ही 11 मई को महायज्ञ की पूर्णाहुति, विभिन्न संस्कार और दीक्षा कार्यक्रम के साथ समापन किया जाएगा.
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
आयोजन को लेकर रजौली वासियों में भारी उत्साह है. गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकें. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










