नवादा के रजौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, पंचायत योजनाओं के लिए 6 करोड़ रुपये की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
फोटो:-   1.बैठक की शामिल प्रमुख,बीडीओ,सीओ व अन्य  2.बैठक में शामिल पंचायत समिति व मुखिया के साथ पदाधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

बैठक की शामिल प्रमुख,बीडीओ,सीओ व अन्य

रजौली प्रखंड सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 6 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

रजौली प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख सरोज देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों, मुखियाओं और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

कई विभागों की योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में बीडीओ संजीव झा, सीओ मो. गुफरान मजहरी, पीओ विजय रंजन परमार, एमओ अजीत कुमार, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, बीएओ रौशन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार निराला, उपप्रमुख विनोद राजवंशी समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क नवीकरण योजना, राशन कार्ड, 15वीं एवं षष्ठम वित्त आयोग, वन विभाग, अंचल, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पीएचईडी, विद्युत, पशुपालन, सिंचाई और जीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

पंचायत प्रतिनिधियों ने रखीं स्थानीय समस्याएं

बैठक के दौरान मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और अब तक हुए कार्यों की जानकारी साझा की.

6 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

बीडीओ संजीव झा ने बताया कि VB-RAM-G की विभिन्न योजनाओं के लिए 5 करोड़ रुपये तथा पंचायत समिति की योजनाओं के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि इससे प्रखंड में विकास कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायतों की सभी योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे अब उन पर जल्द काम शुरू किया जा सकेगा.

गुणवत्ता के साथ योजनाएं पूरी करने की अपील

प्रमुख सरोज देवी ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से स्वीकृत राशि का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में लिए गए निर्णयों से रजौली प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई.


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन