जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, डीसीएचबी डेटा संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश
जनगणना हैंडबुक के डेटा संग्रह की बैठक में पदाधिकारीगण व अन्य
Nawada News : रजौली प्रखंड में जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हैंडबुक डेटा संग्रह की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने 164 राजस्व गांवों में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
Nawada News : रजौली प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हैंडबुक (डीसीएचबी) के लिए डेटा संग्रहण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि सह सांख्यिकीय अन्वेषक अनूप कुमार और सौरभ कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव झा ने की.
164 राजस्व गांवों में चल रहा है डेटा संग्रहण
बैठक में बीडीओ ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रखंड के कुल 164 राजस्व गांवों में डीसीएचबी के लिए डेटा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है. प्रारंभिक समीक्षा में करीब 18 गांवों में कार्य शुरू नहीं होने की जानकारी सामने आई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल सर्वेक्षण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.
नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी
बीडीओ संजीव झा ने बताया कि इस कार्य के तहत प्रत्येक राजस्व गांव से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, भूमि, उत्पादन, रोजगार के अवसर, सड़क, यातायात सहित कुल नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं से संबंधित सटीक आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि डेटा संग्रहण पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि जनगणना से संबंधित दस्तावेज सही और उपयोगी बन सकें.
65 कर्मी कर रहे हैं सर्वेक्षण कार्य
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेटा संग्रहण के लिए विलेज ऑफिसर (वीओ) तथा शहरी क्षेत्रों में टाउन ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. वर्तमान में करीब 65 कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर डेटा संग्रहण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.
समयबद्ध और पारदर्शी कार्य पूरा करने पर जोर
जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कर्मियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नियमित निगरानी और समन्वय से डीसीएचबी डेटा संग्रहण का कार्य निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा.
Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










