बदला मौसम का मिजाज : नवादा में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है आंधी, छह मई तक बारिश का अलर्ट
Published by :VISHAL KUMAR
Published at :04 May 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में चार मई से मौसम ने करवट ले ली है और आगामी छह मई तक इसके प्रभाव बने रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिक रोशन कुमार के अनुसार, इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
विज्ञापन
गर्मी से मिलेगी राहत, लेकिन वज्रपात का खतरा, मौसम वैज्ञानिक ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना, किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाहआम और लीची की फसल को हो सकता है नुकसान, अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील
नवादा नगर.
जिले में चार मई से मौसम ने करवट ले ली है और आगामी छह मई तक इसके प्रभाव बने रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिक रोशन कुमार के अनुसार, इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही हल्की बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गयी है. मौसम में आये इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है. हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के संकेत भी मिल रहे हैं. खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, राहगीरों और दैनिक मजदूरी करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. विशेषज्ञों के अनुसार, आंधी जैसी स्थिति बनने पर यातायात भी बाधित हो सकता है.अनाज भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें
वहीं, कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ सकता है. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है, खासकर आम और लीची जैसे फलों के गिरने का खतरा बढ़ सकता है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटाई की गयी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें और भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही फिलहाल सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने की हिदायत दी गयी है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें. सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










