ट्रैक्टर चोरी के मामले में नालंदा के दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

18 जुलाई को ट्रैक्टर चोरी की दर्ज करायी गयी थी प्राथमिक
विज्ञापन
रजौली.
थाना क्षेत्र के परमेश्वर बीघा गांव से बीते 18 जुलाई को एक ट्रैक्टर चोरी को लेकर प्राथमिक की दर्ज करायी गयी थी. घटना को लेकर सोमवार की रात नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र से थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार, पीएसआइ रौशन कुमार व डीआइयू की टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी महेश प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार व नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियामा गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के बेटे सनी कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वरबिगहा गांव से लगभग 23 दिन पहले एक ट्रैक्टर की चोरी को लेकर रूबी कुमारी के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 354/24 में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी थी. जांच के क्रम उक्त दोनों युवकों की चोरी में संलिप्त रहने की जानकारी मिली. फलस्वरूप सोमवार को नालंदा जिले के हिलसा से दोनों चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार ट्रैक्टर चोरी में संलिप्त दोनों युवकों को पूछताछ के बाद मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. वहीं, अभी तक चोरी गये ट्रैक्टर की बरामदगी नहीं की जा सकी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










