चौकीदार से मारपीट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
अकबरपुर थाने के चौकीदार के साथ की गयी थी हाथापाई
विज्ञापन
नवादा/अकबरपुर.
अकबरपुर थाने के चौकीदार के साथ हाथापाई व मारपीट के मामले में दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के साहेबगंज स्थित खुरी नदी के पास शराब भट्ठी संचालित की जा रही थी. सूचना पर थाना क्षेत्र की चौकीदार के साथ शराब की आसूचना पर क्रम में शराब धंधेबाजों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा. धंधेबाजों से किसी तरह चौकीदार जान बचाकर निकली थी. चौकीदार की शिकायत पर अकबरपुर थाने में धंधेबाजों की विरोध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन आरोपित दर्ज कांड में फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया है कि दर्ज कांड में दो नामजद अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव निवासी अमिरक राजवंशी के बेटे नीतीश राजवंशी व कर्मधानी राजवंशी के बेटे अरुण राजवंशी के रूप में हुई है. फिलहाल दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बताते चले कि सरकार की शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए गांव कस्बों में चौकीदार की कंधो पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गय है. किसी भी चौकीदार की इलाके में किसी प्रकार की शराब धंधे संचालित करते पकड़े जाने पर सीधी चौकीदार पर कार्रवाई की जायेगी, जिसको लेकर चौकीदार शराब धंधेबाजों तथा पियक्करों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










