Nawada News : अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त, माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Nawada News : अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कई वाहन जब्त, माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज

Nawada News :नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला.जानिए पूरी खबर

Nawada News : (बब्लू कुमार) नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और पुलिस पदाधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले में नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

Nawada News : (बब्लू कुमार) नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और पुलिस पदाधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले में नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में महिलाओं की संख्या भी शामिल बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान 20 मोटरसाइकिल, दो स्कॉर्पियो और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है.

पंचानवे नदी में चल रहा था अवैध बालू खनन

जानकारी के अनुसार नारदीगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबन स्थित पंचाने नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने पथरा-केशौरिया इलाके में देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया.

आरोपी ने पुलिस पर किया हमला


छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि दो ट्रैक्टर अवैध बालू अनलोड कर मौके से भागने का प्रयास कर रहे हैं. इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि चालक ने जान मारने की नीयत से ट्रैक्टर सीधे पुलिस पदाधिकारी पर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पटना रेफर, हालत खतरे से बाहर

घायल एएसआई नरेंद्र कुमार को पहले सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद नारदीगंज थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज कर पुलिस ने व्यापक छापेमारी शुरू की. गिरफ्तार अभियुक्तों से थाना परिसर में सघन पूछताछ की गई, जिसमें कई लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन