दो वारंटियों समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गये जेल
Published by : KR MANISH DEV Updated At : 20 Sep 2025 6:29 PM
विज्ञापन
NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर व बभनटोली से पुलिस बलों ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही झारखंड के बोकारो जिले के चास से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रजौली
थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर व बभनटोली से पुलिस बलों ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही झारखंड के बोकारो जिले के चास से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस बलों के सहयोग से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार वारंटियों में जगजीवन नगर निवासी दिनेश रविदास के पुत्र कारू रविदास व बभनटोली निवासी सुरेश सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ रंजीत कुमार सिंह शामिल है. दूसरी ओर शराब मामले में थाना कांड संख्या 205/16 के एक नामजद अभियुक्त विगत कई वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बोकारो के चास निवासी श्रवण सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोगों की स्वास्थ्य जांच शनिवार को अस्पताल में करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










