विद्यार्थियों को कवियों ने किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों को कवियों ने किया प्रेरित

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मिला सम्मान

विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मिला सम्मान कविता और मार्गदर्शन से बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह साहित्यिक कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों ने साझा किये प्रेरणादायी विचार नवादा कार्यालय. नवोत्साह साहित्य संगम के कवियों की ओर से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए काव्य पाठ किया गया. इसके पहले छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें सफल 10 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया. बच्चों की हौसला अफजाई के लिए कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का संचालन नवोत्साह साहित्य संगम के प्रांतीय सलाहकार एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि ओंकार शर्मा कश्यप ने किया. अतिथि डॉ. काजल कुमारी और आर्मी अधिकारी रौशन सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. इस दौरान कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता, गौतम कुमार सरगम, नितेश कपूर, उत्पल भारद्वाज, शंकर शौर्य और रोहित आदि ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन