पिता की डांट सुन बालक हुआ लापता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रेवार गांव के राजेश सिंह ने दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
पकरीबरावां.
थाना क्षेत्र के रेवार गांव के सुधीर सिंह के पुत्र राजेश सिंह ने पकरीबरावां थाना में लिखित आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है. इसमे उन्होंने बताया की घर में किसी बात को लेकर उसे डांट फटकार लगायी गयी थी. इसके बाद वह 13 सितंबर को दोपहर दो बजे घर से गायब हो गया. बाद में वह क्यूल से एक नंबर से फोन किया और बताया की उसके साथ उसका मित्र खपरा गांव के टुन्नु सिंह के पुत्र सत्यम कुमार भी है. उसके बाद सत्यम के मामा दोनों को लेकर घोंघसा चले गये. जहां रात भर रहने के बाद सुबह फिर से पियूष भाग निकला है. परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










