बिना लाइसेंस के मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं है : थानाध्यक्ष

NAWADA NEWS.गोविंदपुर थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र और थानाध्यक्ष विजय कुमार ने की.
पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
गोविंदपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठकफोटो कैप्शन:- बैठक में शामिल लोग.
प्रतिनिधि, गोविंदपुरगोविंदपुर थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र और थानाध्यक्ष विजय कुमार ने की. बैठक में दोनों समुदायों के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व पूजा समितियों से जुड़े लोग उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस के किसी भी स्थिति में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. केवल छोटा साउंड बॉक्स बजाने की अनुमति होगी और वह भी रात 10 बजे के बाद आवाज धीमी कर देनी होगी. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या भड़काऊ गीत नहीं बजाये जायेंगे, जिससे किसी भी धर्म या समुदाय की भावना आहत हो. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं सुनी गयी और संवेदनशील व प्रतिबंधित स्थलों को चिह्नित किया गया है. उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान खास सतर्कता बरती जाए, क्योंकि कुछ स्थानों पर पानी अधिक गहरा है, जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
अनुशासन में रहकर पूजा करें : बीडीओ
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की जिम्मेदारी स्वयं लें और उन्हें नियंत्रित रखें. किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर पूजा करें, क्योंकि डीएम एवं एसपी के सख्त निर्देश हैं कि कहीं भी डीजे नहीं बजेगा. संवेदनशील स्थानों पर वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जायेगी. प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस में छोटे बच्चों को शामिल न किया जाए, क्योंकि पानी में डूबने की आशंका बनी रहती है. सभी धर्मों के लोगों से एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करने की अपील की गयी. बनिया बीघा, महावरा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी. मस्जिद के समीप विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया.बीडीओ ने बताया कि 25 तारीख तक विसर्जन अनिवार्य रूप से कर देना है. पूजा पंडाल में बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग से पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा. साथ ही प्रत्येक पूजा पंडाल में एक बैनर लगाया जायेगा, जिस पर पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित रहेंगे. इसके अलावा पंडाल के आसपास आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा. ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़े. इस बैठक में अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआइ रामबली सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, सरपंच अरुण मिश्रा, संजय कुमार, मुकेश नाथ वर्मा, केबी. यादव, सुरेंद्र पासवान, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, फरीद खान, मोईन खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




