पकरीबरावां पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पकरीबरावां पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

NAWADA NEWS.गुरुवार को पकरीबरावां पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पकरीबरावां थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल ने देते हुए बताया कि बुधवार की देर रात को नये साल को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन – पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपित प्रतिनिधि, पकरीबरावां गुरुवार को पकरीबरावां पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पकरीबरावां थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल ने देते हुए बताया कि बुधवार की देर रात को नये साल को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें तीन लोगों को शराब पीकर तांडव मचाने के मामले में कचना मोड़ से गिरफ्तार किया गया. जिसमें सब्सिनिया बीघा के जागेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव, सुदनपुर के केशर यादव के पुत्र अखलेश यादव और पकरीबरावां के रामचंद्र महतो के पुत्र महेंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया है. जिसे लेकर थाना कांड संख्या 526/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में तीनों को जेल भेजा गया है. वहीं अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के मामले में देवीबीघा के रविंद्र यादव के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उक्त मामले में भी पुलिस ने थाना कांड संख्या 525/25 दर्ज की है. इधर, गुप्त सूचना के आधार पर नये साल की सुबह पुलिस ने मिर्जापुर आहर से 50 लीटर देसी शराब बरामद की है. जबकि शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही फरार हो गया. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल ने बताया कि शराब कारोबारी की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन