नामांकन अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाएं शिक्षक : डायट प्राचार्य
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

Nawada news. डायट के प्राचार्य फैयाज़ आलम और आइक्यूएसी समन्वयक राकेश कुमार ने जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन अभियान को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के नाम महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है.
विज्ञापन
जिले के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य
कोई भी बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित, घर-घर जाकर सर्वे करने की अपीलप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य फैयाज़ आलम और आईक्यूएसी समन्वयक राकेश कुमार ने जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन अभियान को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के नाम महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है. अधिकारियों ने इसे केवल एक सरकारी प्रक्रिया न मानकर एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेने का आह्वान किया है. प्राचार्य फैयाज़ आलम ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है. उन्होंने 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण और बाल-अनुकूल वातावरण तैयार कर अभिभावकों का विश्वास जीतना आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे.ड्रॉपआउट बच्चों पर रहेगा विशेष ध्यान
आइक्यूएसी समन्वयक राकेश कुमार ने नामांकन अभियान को एक ”सामाजिक आंदोलन” बताया. उन्होंने शिक्षकों से घर-घर जाकर बच्चों की सूची तैयार करने और ”ड्रॉपआउट” व ”आउट-ऑफ-स्कूल” बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










