नवादा में दिनदहाड़े महिला से लाखों की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थी महिला
Published by : Vivek Singh Updated At : 24 May 2026 6:59 AM
सांकेतिक तस्वीर
Nawada News : नवादा शहर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के व्यस्त बाजार इलाके में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला से बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये से भरा बैग छीन लिया.
Nawada News : नवादा शहर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के व्यस्त बाजार इलाके में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला से बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.
.सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, बाइक सवार बदमाश फरार.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला को पहले पीछा किया और मौका मिलते ही बैग छीनकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.
लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर
नवादा में हाल के दिनों में चोरी, लूट और छिनतई की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और बाजार इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है. तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत.
Also Read : Hajipur News: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










