नवादा व्यवहार न्यायालय पहुंचे युवक का बाइक उड़ा फरार हुए चोर, कागजात बनवाने पहुंचे युवक के उड़े होश

व्यवहार न्यायालय फाइल फोटो
Nawada News: नवादा जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. रजौली थाना क्षेत्र के अधबरवा निवासी बबलू कुमार बुधवार को निजी कार्य से नवादा व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे और बाइक उन्होंने कोर्ट के बहार लगा दिया था. तभी चोरों ने मौका पाकर उनकी गाड़ी गायब कर दी. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
Nawada News: (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट) नवादा जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े व्यवहार न्यायालय परिसर के पास खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक के होश उड़ गए और उसने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के अधबरवा निवासी बबलू कुमार बुधवार को निजी कार्य से नवादा व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे.
न्यायालय परिसर के सामने से चोरी हुई बाइक
युवक ने बताया कि करीब 11 बजे वह अपनी बाइक न्यायालय परिसर के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर जरूरी कागजात बनवाने अंदर गए थे. लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटे तो वहां से बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका. पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक उसने सिरदला थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी रामचंद्र राजवंशी से खरीदी थी.
पहले मालिक ने बाइक की कुछ किस्तें बकाया रहने की वजह से पहले उसे बेच दिया था. बाद में बबलू कुमार ने बाइक खरीदने के साथ-साथ बकाया किस्त का भी भुगतान कर दिया था, लेकिन बाइक का नामांतरण अब तक नहीं हो सका था. इसी प्रक्रिया को पूरा कराने और आवश्यक कागजात तैयार करवाने के लिए वह व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे.
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान में जुट गई है.
लोगों ने शख्त कार्रवाई की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यायालय परिसर के आस पास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
Also Read: एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में दबोचा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










