सावन की पहली सुबह 'हर-हर महादेव' से गूंजा नवादा, शिवालयों में उमड़ी आस्था की बाढ़

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन-शोभनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते शिवभक्त | Prabhat Khabar Network

शोभनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते शिवभक्त | Prabhat Khabar Network

सावन के पहले दिन नवादा भक्तिमय हो गया. शहर और ग्रामीण शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण शिवमय कर दिया. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा नगर सावन मास के पहले दिन गुरुवार की सुबह नवादा जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों के पट खुलते ही हर-हर महादेव, बोल बम और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया. श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करते नजर आए.

शोभनाथ पंचमुखी शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़

शहर के शोभनाथ पंचमुखी शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सबसे अधिक जमावड़ा देखने को मिला. महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की. मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा.

जिले के प्रमुख शिवालयों में लगी रही लंबी कतार

गोवर्द्धन शिव मंदिर, साहेब कोठी शिव मंदिर, पुरानी स्टेशन रोड शिव मंदिर, प्रसाद बीघा शिव मंदिर, संकट मोचन शिव मंदिर, अयोध्या धाम शिव मंदिर और पातालपुरी शिव मंदिर समेत जिले के अन्य शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. कई श्रद्धालुओं ने सावन के पहले दिन विशेष व्रत रखकर भोलेनाथ की आराधना की.

दिनभर चलता रहा जलाभिषेक और रुद्राभिषेक

सावन के पहले दिन पूरे नवादा में शिवभक्ति का रंग छाया रहा. श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन