Nawada News: घर बैठे ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, वेतन पर रोक

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल के विद्यालय में अनुपस्थित रहने के बावजूद ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज कर रही थीं उपस्थिति जानिए पूरी खबर नीचे
Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल के विद्यालय में अनुपस्थित रहने के बावजूद ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज कर रही थीं उपस्थिति जानिए पूरी खबर नीचे
Nawada News: (दशरथ मिस्त्री) नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के महुडर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मननपुर की एक शिक्षिका द्वारा विद्यालय से अनुपस्थित रहकर घर बैठे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने का मामला सामने आया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अजित कुमार ने इसे धोखाधड़ी और अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित शिक्षिका सृष्टि राज से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही ‘नो वर्क, नो पे’ के आधार पर उनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है.
विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीईओ द्वारा 12 मई को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान शिक्षिका सृष्टि राज विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं। जांच में यह भी पता चला कि वह 2 मई से लगातार विद्यालय नहीं आ रही थीं.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल के अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षिका विद्यालय से कई किलोमीटर दूर रहकर ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही थीं. निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षिका 4, 6, 8 और 9 मई को ऑनलाइन उपस्थिति में भी अनुपस्थित पाई गई हैं.
अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं
बीईओ अजित कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि कार्य के प्रति इस प्रकार की लापरवाही, मनमानी और जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता, तब तक संबंधित तिथियों का वेतन काटा जाएगा.
इस कार्रवाई के बाद फर्जी तरीके से डिजिटल हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग की इस सख्ती को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










