Nawada News: पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल को मिले नए एसडीपीओ, सुजय विद्यार्थी ने संभाला पदभार

पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल में नए एसडीपीओ के रूप में सुजय विद्यार्थी ने संभाली कुर्सी
Nawada News: पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल में नए एसडीपीओ के रूप में सुजय विद्यार्थी ने पदभार ग्रहण कर लिया है. पद संभालने के बाद उन्होंने आम लोगों से सीधे संवाद करने और अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही.
Nawada News (विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल में नए एसडीपीओ के रूप में सुजय विद्यार्थी ने कुर्सी संभाल ली है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय कर्मियों से रूबरू होकर कार्यों की जानकारी ली.
आमजन बेहिचक रखें अपनी समस्या
मीडिया से बातचीत करते हुए सुजय विद्यार्थी ने कहा कि कोई भी आमजन अपनी समस्याओं को उनके पास बेहिचक रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो वे कार्यालय पहुंचकर या सरकारी मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
नए एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना हो तो लोग उन्हें जानकारी दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
Also Read: रजौली में 36 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










