रजौली में 36 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Nawada News: नवादा जिले के रजौली बुनियाद केंद्र में 36 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. बीडीओ संजीव झा ने हरी झंडी दिखाकर लाभुकों को रवाना किया. लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें रोजगार और जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
Nawada News: रजौली मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में बुधवार को 36 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. बीडीओ संजीव झा और सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव कुमार ने लाभुकों को चाबी सौंपकर ट्राई साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के नाजिर साजन पासवान, अजीत कुमार और कार्यपालक सहायक शशि कुमार भी मौजूद रहे.
निदेशक के निर्देश पर हुआ वितरण
नाजिर साजन पासवान ने बताया कि निदेशक रितेश कुमार के निर्देश पर रजौली अनुमंडल क्षेत्र के 36 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई. सभी लाभुकों को पहले ही दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई थी.
आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद
बीडीओ संजीव झा ने कहा कि बैटरी चालित ट्राई साइकिल देने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को व्यवसाय और रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ना है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे. उन्होंने बताया कि बुनियाद केंद्र द्वारा अब तक करीब 100 बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की जा चुकी हैं.
पहले भी किया जा चुका है वितरण
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 5 मई को भी 23 लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया था. सरकार की इस योजना से दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है.
लाभुकों ने जताई खुशी
लाभुक अनुज कुमार, मो. जहांगीर, मो. सलाम, भूषण कुमार और अशोक कुमार समेत मेसकौर व बिजूबिगहा के कई लोगों ने कहा कि अब उन्हें सरकारी दफ्तर जाने या व्यवसाय से जुड़े कामों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस ट्राई साइकिल की मदद से वे दूर जाकर ट्यूशन पढ़ाने जैसे काम भी आसानी से कर सकेंगे.
Also Read: ककोलत जलप्रपात में अब लिमिटेड एंट्री! बढ़ती भीड़ पर प्रशासन सख्त, टिकट और पार्किंग शुल्क बढ़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










