अनुमंडल पदाधिकारी ने रजौली अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करते SDO

अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करते SDO

Nawada News: नवादा के रजौली अनुमंडल अस्पताल का अनुमंडल पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Nawada News (रजौली से कुमार मनीष देव): स्थानीय 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन ने अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया. बीते दिनों एक मरीज को एक्सपायरी कफ सिरप दिए जाने के मामले के बाद, जहां एक ओर आम जनता में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा था, वहीं इस निरीक्षण को प्रशासन के एक बड़े सुधारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले नागरिक सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बायोमेट्रिक व रजिस्टर उपस्थिति का गहन सत्यापन किया, ताकि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों पर नकेल कसी जा सके.

मरीजों से सीधा संवाद और जमीनी हकीकत का आकलन

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने केवल कागजी दावों पर भरोसा न करते हुए सीधे वार्डों का रुख किया. उन्होंने वहां भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिजनों से काफी देर तक बातचीत की और अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी. उन्होंने मरीजों से पूछा कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं और बाहर से दवाइयां तो नहीं लिखनी पड़ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. परिसर के कुछ हिस्सों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों तथा सफाई कर्मियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दवा भंडार की समीक्षा और एक्सपायरी दावों पर कड़ा रुख

हाल ही में सामने आए एक्सपायरी दवा के संवेदनशील मामले को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने मुख्य दवा भंडार (ड्रग स्टोर) का विशेष रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक, उनकी उपलब्धता और विशेषकर उनकी एक्सपायरी तिथि की गहन समीक्षा की. उन्होंने दवा भंडार के प्रभारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मरीजों को दी जाने वाली हर दवा की पहले से जांच की जाए, ताकि भविष्य में लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए और अस्पताल आने वाले किसी भी गरीब मरीज को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए.

प्रशासनिक प्रतिबद्धता और व्यवस्था सुधार का भरोसा

निरीक्षण के समापन पर अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन ने मीडिया और स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतत और प्रयासरत है. उन्होंने साफ किया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या स्वास्थ्य कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा. इस निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप का माहौल देखा गया, वहीं स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में अमूलचूल सुधार देखने को मिलेगा और हालिया घटनाओं के बाद बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर रूप से पटरी पर लौट सकेगी.

Also Read: कौआकोल के भोरमबाग में गायत्री महायज्ञ शुरू; भव्य कलशयात्रा के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन