रजौली में जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 के खिलाफ केस दर्ज

नवादा में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Nawada News: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर एक लग्जरी कार से 324 बोतल बियर और विदेशी शराब बरामद की है. मामले में चार नामजद तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Nawada News (मनीष देव): रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम मोड़ के समीप स्थित वन विभाग के द्वार के आसपास खड़ी एक लग्जरी कार से उत्पाद बलों ने भारी मात्रा में बियर व शराब बरामद किया है. यह कार्रवाई बुधवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे गुप्त सूचना के आलोक में उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई है. साथ ही चार शराब तस्करों को नामजद करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद बलों द्वारा जांच चौकी पर नकेल कसे जाने के बाद तस्कर जंगली रास्तों का उपयोग कर झारखंड से बिहार के रजौली समेत अन्य क्षेत्रों में शराब परिवहन करने लगे हैं. क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में शराब तस्कर विदेशी शराब से ज्यादा बियर के परिवहन में जुटे दिखाई दे रहे हैं.
स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में बरामदगी
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध को लेकर बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है. बुधवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि शराब की बड़ी खेप जंगली रास्तों से होकर जाने वाली है. सूचना के आलोक में फुलवरिया डैम मोड़ के समीप उत्पाद बलों ने एक कार को संदिग्ध अवस्था में पाया. स्विफ्ट कार संख्या बीआर01बीए1102 की जांच करने पर प्लास्टिक के बोरे एवं कार्टून में बंद बियर के केन और विदेशी शराब मिले. जब्त खेप में 750 एमएल वाले रॉयल स्टैग के 36 बोतल एवं मैजिक मोमेंट्स के 24 बोतल के अलावे 500 एमएल वाले किंगफिशर बियर के 264 केन शामिल हैं.
चार नामजद तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज
जब्त बियर, शराब व कार के साथ चार शराब तस्करों चितरकोली गांव निवासी मिथलेश यादव के पुत्र विकास कुमार, सविंद्र यादव के पुत्र अवधेश कुमार व मिथलेश यादव के पुत्र कौशल कुमार एवं सिरदला थाना क्षेत्र के अरविंद यादव के पुत्र सन्नी कुमार के अलावे एक वाहन चालक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि उत्पाद बल फरार तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मौके पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर एवं एएसआई नागो लकड़ा के अलावे गृहरक्षक के जवान मुख्य रूप से मौजूद रहे. उत्पाद बलों द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में खौफ का माहौल व्याप्त है.
Also Read: नवादा में 13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










