रजौली में जानलेवा हमले के चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, साल 2025 से चल रहे थे फरार

गिरफ्तार
Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव में साल 2025 में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है.
Nawada News (कुमार मनीष देव की रिपोर्ट): नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के ग्राम एकम्बा में साल 2025 में हुए एक जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुराना विवाद को लेकर एक युवक और उसके परिजनों पर हिंसक हमला करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस गिरफ्त में आए हमलावरों की पहचान ग्राम एकम्बा निवासी चंद्रिका राजवंशी के पुत्र दयानंद राजवंशी, रामप्रीत राजवंशी, श्रीकांत राजवंशी के अलावे रामप्रीत राजवंशी के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में स्पष्ट रूप से हुई है. इस गंभीर घटना के संबंध में मनोज राजवंशी के पीड़ित पुत्र रोशन कुमार द्वारा पूर्व में ही स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके आधार पर रजौली पुलिस ने कांड संख्या 604/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था.
घात लगाकर किया था हमला
दर्ज मामले के अनुसार, घटना की शाम करीब 6:30 बजे जब पीड़ित रोशन कुमार जरापोल लेन के समीप बाथरूम करने गया था. तभी पहले से पुल पर घात लगाकर बैठे इन असामाजिक तत्वों ने उसे घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से जमकर मारपीट करने लगे. भांजे को संकट में देख पास ही खड़े मामा नितीश कुमार और भाई राजेश कुमार जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से अचानक हमला बोल दिया था.
पुलिस ने की पुष्टि
इस हमले में रोशन कुमार का सिर फट गया था, मामा की पीठ पर गंभीर चोटें आईं थीं और भाई राजेश कुमार की आंख के नीचे ईंट लगने से वह लहूलुहान हो गया था. जिन्हें इलाज के लिए रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में दर्ज इस केस के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में गांव में ही छिपे होने की सटीक सूचना पर दबिश देकर चारों को दबोच लिया गया.
Also Read: पकरीबरावां और ढोंढा में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन, पुलिस ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










