नवादा सिटी डायरी: थानों में लगेगा भूमि विवाद का दरबार, पार्कों में योग और शाम को मंदिरों में गूंजेगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन
नवादा सिटी डायरी: थानों में लगेगा भूमि विवाद का दरबार, पार्कों में योग और शाम को मंदिरों में गूंजेगी महाआरती

समाहरणालय.

शहर में आज का दिन फिटनेस, प्रशासनिक सक्रियता और अध्यात्म के नाम रहेगा. प्रशासन की ओर से जहां जिले के सभी थानों में जमीन विवाद सुलझाने और पब्लिक से जुड़ने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं.

विज्ञापन

Nawada News : मनोज मिश्रा की रिपोर्ट. शहर में आज का दिन फिटनेस, प्रशासनिक सक्रियता और अध्यात्म के नाम रहेगा. प्रशासन की ओर से जहां जिले के सभी थानों में जमीन विवाद सुलझाने और पब्लिक से जुड़ने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं, वहीं सुबह पार्कों में योगाभ्यास और शाम को प्रमुख मंदिरों में महाआरती के साथ आस्था का रंग दिखेगा. अगर आपको भी अपनी जमीन से जुड़ा कोई मामला सुलझाना है या कार्यक्रमों का हिस्सा बनना है, तो घर से निकलने से पहले आज का यह शेड्यूल जरूर देख लें.

शहर के प्रमुख कार्यक्रम

प्रशासनिक और जन-सरोकार के कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे (जनता दरबार): जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के निपटारे के लिए विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जमीन से जुड़े पुराने या नए मामलों की शिकायत लेकर लोग अपने संबंधित थाने पहुंच सकते हैं.
  • शाम 4:00 बजे (लोक संवाद गोष्ठी): पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाने और आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जिले के सभी थानों में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन होगा.

सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम

  • सुबह 5:00 बजे (योग शिविर): स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए अहले सुबह से शहर के कई प्रमुख स्थानों और पार्कों में आम लोगों के लिए सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया.
  • शाम 6:00 बजे (महाआरती): शाम ढलते ही शहर आस्था में डूब जाएगा. ऐतिहासिक संकट मोचन मंदिर और गढ़पर स्थित शनि मंदिर में शाम 6 बजे भव्य संध्या महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन