नवादा-पावापुरी नई रेललाइन का काम तेज, 6 गांवों की 86.85 एकड़ जमीन लेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: Nawada-Pawapuri new railway line project picks up pace, land

सांकेतिक तस्वीर

Nawada News : नवादा-पावापुरी नई रेललाइन परियोजना को लेकर काम तेज हो गया है. रेल मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भूमि सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है. करीब 25 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन के निर्माण से नवादा और पावापुरी के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा-पावापुरी नई रेललाइन परियोजना को लेकर काम तेज हो गया है. रेल मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भूमि सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है. करीब 25 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन के निर्माण से नवादा और पावापुरी के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

ग्रामीण इलाके में पहुंची सर्वे टीम

परियोजना के लिए जिला प्रशासन और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित गांवों में पहुंचकर भूमि सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों ने किसानों और भू-स्वामियों को आवश्यक जानकारी देते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है.

व्यापार, कृषि और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों के अनुसार नई रेललाइन बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी. कृषि उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी, वहीं छोटे उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ पहुंचेगा. इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पावापुरी तक पहुंच सुगम होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

छह मौजों की 86.85 एकड़ भूमि चिह्नित

रेलवे स्टेशन और रेललाइन निर्माण के लिए छह मौजों की कुल 86.85 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है. भूमि अधिग्रहण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.

आर्थिक विकास का नया अध्याय

जिला प्रशासन का मानना है कि नवादा-पावापुरी रेललाइन परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

लंबे समय से थी परियोजना की मांग

स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस रेललाइन की मांग की जा रही थी. अब भूमि सीमांकन कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह परियोजना धरातल पर उतरकर क्षेत्र के विकास को नई गति देगी.

Also Read : नालंदा में आज जॉब कैंप आयोजित, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी करें आवेदन

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन