नवादा: सकरी नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

Author Javed najaf|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में रोते बिलखते परिजन एवं इलाजरत बच्चा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सकरी नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से हालत गंभीर हो गई. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

विज्ञापन

Nawada News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपो ठाकुर के समीप सकरी नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की हालत गंभीर हो गई. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया था बालक

घायल बालक की पहचान गोविंदपुर डीह निवासी सरकारी शिक्षक अवधेश कुमार भारती के 12 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि निक्की अपने तीन दोस्तों के साथ सकरी नदी में नहाने गया था. इस दौरान चारों में से दो बच्चे डूबने लगे. साथ मौजूद बच्चों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि निक्की गहरे पानी में लापता हो गया.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद निक्की को नदी के गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने पहुंचकर की जांच

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार एवं एएसआई मौके पर पहुंचे और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना बालक के साथ गए दोस्तों ने थाना को दी थी.

गहरे गड्ढों को बताया हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू घाट से बालू उठाव के कारण सकरी नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. घटना के बाद अस्पताल में निक्की की मां सिल्लू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन