डीएस नवादा कराटे अकादमी में बेल्ट टेस्ट, 33 बच्चों ने हासिल की सफलता

Author Manoj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

डीएस नवादा मार्शल आर्ट कराटे अकादमी में आयोजित बेल्ट टेस्ट में 33 बच्चों ने सफलता हासिल की. इस कार्यक्रम में कराटे के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिसमें आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Nawada News : डीएस नवादा मार्शल आर्ट कराटे अकादमी में रविवार को छठी कराटे बेल्ट टेस्ट ग्रेडिंग आयोजित की गई, जिसमें 33 बच्चों ने सफलता हासिल की. बेल्ट टेस्ट के लिए जोशी चीफ टेक्निकल संजय खड़गी और सिंसई भीम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे.

कराटे से आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ता है

मुख्य अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को कराटे सीखना चाहिए. इससे शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है, मानसिक क्षमता का विकास होता है तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास मिलता है.

विभिन्न बेल्ट के लिए चयनित खिलाड़ी

व्हाइट से येलो बेल्ट: माही कुमारी, रूही कुमारी, श्रवण सिंह, अंशिका, अंशु कुमारी, अनुष्का कुमारी, रूपक कुमार, आर्यन, गौरव, वेदांश भारद्वाज, पीयूष, यशराज, एंजेल, काम्या, विष्णु, आदित्य, पीहू, संजना, सानवी, इश्वत और आश्विक प्रसाद.

येलो से ऑरेंज बेल्ट: मानसी कुमारी, सुहानी कुमारी, आकाश कुमार, शांतनु राज, आशीष कुमार और लक्षराज.

ब्लू से पर्पल बेल्ट: नितिन युवराज, कन्हैया कुमार, आर्यन कुमार, रिया कुमारी, नंदिनी कुमारी, नंदिनी पांडे और अंजलि कुमारी.

रामनगर दुर्गा मंडप के सामने स्थित अकादमी में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संचालक सिंसई धीरज कुमार ने किया.


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन