नवादा सिटी डायरी: सांईं मंदिर में आज गूंजेंगे जयकारे और सजेगी महाआरती, जानें शहर में और क्या-क्या हैं कार्यक्रम

सांईं बाबा.
शहर में आज का दिन फिटनेस, खेल और अध्यात्म का शानदार संगम रहने वाला है. सुबह की शुरुआत जहां पार्कों में योगाभ्यास और मैदान में पसीना बहाते युवाओं के साथ होगी, वहीं शाम ढलते ही पूरा शहर साईं बाबा की भक्ति में लीन नजर आयेगा.
Nawada News : मनोज मिश्रा की रिपोर्ट. शहर में आज का दिन फिटनेस, खेल और अध्यात्म का शानदार संगम रहने वाला है. सुबह की शुरुआत जहां पार्कों में योगाभ्यास और मैदान में पसीना बहाते युवाओं के साथ होगी, वहीं शाम ढलते ही पूरा शहर साईं बाबा की भक्ति में लीन नजर आयेगा. नवादा के प्रमुख आस्था केंद्रों में शुमार श्री साईं बाबा मंदिर में आज विशेष रौनक देखने को मिलेगी. अगर आप भी आज शहर के कार्यक्रमों का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सिटी इवेंट्स के शेड्यूल पर एक नजर जरूर डाल लें.
शहर के प्रमुख कार्यक्रम
- सुबह 5:00 बजे (योगाभ्यास): स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए शहर के कई प्रमुख स्थानों और पार्कों में आम लोगों के लिए योगाभ्यास का आयोजन.
- सुबह 6:00 बजे (विशेष प्रशिक्षण): कृष्णा प्रसाद खेल मैदान में युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत.
- शाम 6:00 बजे (संध्या आरती): श्री सांईं बाबा मंदिर में भव्य संध्या आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन.
सांईं मंदिर में गूंजेंगे ‘ऊं साईं नमो नम:’ के जयकारे
गुरुवार का दिन साईं बाबा को समर्पित होता है, इसलिए आज शहर के श्री साईं बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. शाम 6 बजे होने वाली संध्या आरती के अलावा मंदिर परिसर में भव्य पालकी यात्रा और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. पूजा के दौरान ‘ऊं साईं नमो नम:, शिरडी साईं नमो नम:’ के मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल गुंजायमान रहता है. इस भव्य आरती और पालकी यात्रा में महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिलती है, जो पूरे उत्साह के साथ बाबा के जयकारे लगाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










