Nawada News: कौआकोल PHC की छत लगातार दूसरे दिन गिरी, मरीज बाल-बाल बचे, स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
टूटकर गिरा छत का प्लास्टर 

टूटकर गिरा छत का प्लास्टर

Nawada News: नवादा के कौआकोल पीएचसी में जर्जर भवन के कारण लगातार दूसरे दिन छत का हिस्सा गिर गया, जिससे मरीज और स्वास्थ्यकर्मी बाल-बाल बच गए. इससे पहले भी एक एएनएम घायल हो चुकी हैं, जिससे अस्पताल में दहशत का माहौल है. कर्मियों ने भवन की मरम्मत और नए निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

Nawada News (दशरथ मित्री की रिपोर्ट): नवादा जिले के कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, जहां लगातार छत गिरने की घटनाओं से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बुधवार को पीएचसी के कार्यालय कक्ष की छत का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस समय कमरे के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

जर्जर भवन में काम करने को मजबूर कर्मी

इससे पहले मंगलवार को भी भवन की छत का हिस्सा गिरने से एएनएम सुनीता कुमारी घायल हो गई थीं. घटना के बाद से अस्पताल कर्मियों में भय और बढ़ गया है. स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि भवन पुराना और बेहद जर्जर हो चुका है, कई कमरों की छतों में दरारें हैं और प्लास्टर लगातार गिर रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति और खतरनाक हो जाती है.

मरम्मत की मांग, प्रशासन से कार्रवाई की अपील

कर्मियों ने आरोप लगाया कि कई बार विभाग को मरम्मत और नए भवन निर्माण के लिए सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने भी जल्द भवन की मरम्मत और सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है.

Also Read: गैस किल्लत के बीच जलावन के लिए कट रही हरियाली, सड़क किनारे उगे हजारों पौधों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन