कौआकोल में मनरेगा कार्यों को 1 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश, PO ने की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक करते पीओ
Nawada News: नवादा के कौआकोल प्रखंड में आयोजित बैठक में मनरेगा पीओ असलम हुसैन ने सभी कर्मियों को 1 जुलाई से पहले लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में आगामी “जी राम जी” योजना को लेकर भी चर्चा की गई.
Nawada News (दशरथ मिस्त्री): प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय भवन में बुधवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) असलम हुसैन की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई है. बैठक में कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई है.
बैठक के दौरान पीओ असलम हुसैन ने सभी कर्मियों को मनरेगा के तहत चल रहे सभी कार्यों को हर हाल में 1 जुलाई तक पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने से आगामी योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा.
जी राम जी योजना की तैयारी
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से “जी राम जी” योजना लागू किए जाने की तैयारी चल रही है. इसे देखते हुए वर्तमान में संचालित योजनाओं को ससमय पूरा करना आवश्यक है. उन्होंने सभी कर्मियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता के साथ समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. बैठक में मनरेगा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है. इस अवसर पर प्रखंड के मनरेगा कर्मी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
Also Read: नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते आवास सहायक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










