61 साल पुराना जम्हड़िया पुल जर्जर, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

नवादा-जमुई पथ स्थित जर्जर जम्हड़िया पुल।
नवादा-जमुई पथ पर स्थित जम्हड़िया पुल की हालत बेहद खराब हो गई है. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है.
Nawada News: (विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र स्थित जम्हड़िया पुल के काफी जर्जर हो जाने के कारण प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगा दिया है. सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, ताकि कोई बड़ा वाहन पुल पार नहीं कर सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव हो सके. नवादा-जमुई पथ पर स्थित यह पुल वर्षों से लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है.
वर्ष 1965 में हुआ था पुल का निर्माण
जानकारी के अनुसार जम्हड़िया पुल का निर्माण वर्ष 1965 में कराया गया था. पिछले कई दशकों से इस पुल से छोटे और बड़े वाहनों का परिचालन होता रहा है. लेकिन समय के साथ पुल की स्थिति लगातार खराब होती गई, जिसके बाद अब बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है.
रोड कंस्ट्रक्शन विभाग ने लगाया बैरियर
रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि पुल काफी जर्जर हो चुका है. किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए पुल के दोनों ओर बैरियर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों के लिए जल्द ही डायवर्सन तैयार किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके.
इन रास्तों से हो रहा आवागमन
फिलहाल वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है. लोग वारिसलीगंज होकर शेखपुरा के रास्ते जमुई और सिकंदरा जा सकते हैं. वहीं पकरीबरावां होकर भी शेखपुरा पहुंचने का रास्ता उपलब्ध है.
धार्मिक यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग धार्मिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी रास्ते से श्रद्धालु वैद्यनाथ धाम, सुल्तानगंज, लछुआड़ बासुकीनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं. ऐसे में पुल पर प्रतिबंध लगने से श्रद्धालुओं और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
नए पुल निर्माण की उठी मांग
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत अथवा नए पुल के निर्माण की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है.
Also Read: ककोलत के प्रतिबंधित अमझर कुंड में हादसा: IIT रुड़की का बीटेक छात्र डूबकर लापता, तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










