दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन

Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. घटनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हैं.

विज्ञापन

Nawada News (बब्लू कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव में दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान रेखा कुमारी (25 वर्ष), पति कन्हाई चौहान के रूप में हुई है. रेखा कुमारी गया जिले के गौरा पछान गांव की रहने वाली थी और उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व झिकरूआ गांव निवासी कन्हाई चौहान, पिता भोला चौहान, के साथ हुई थी. रेखा एक बच्ची की मां थी.

दहेज में दिए थे पांच लाख रुपये, बाइक और गहने

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दहेज स्वरूप पांच लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल एवं सोने-चांदी के गहने दिए गए थे. इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार कूलर, फ्रिज और अतिरिक्त नकदी की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर रेखा को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

गला दबाकर हत्या करने का आरोप

मृतका की मां सोनिया देवी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि घटना में मृतका के पति, सास, ससुर, ननद सहित अन्य ससुराल वालों की संलिप्तता है.

घटना के बाद घर छोड़कर भागे आरोपी

परिजनों के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. आसपास के ग्रामीणों ने ही मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन गांव पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: नवादा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पति को पुलिस ने दबोचा, पत्नी की शिकायत पर भेजा गया जेल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन