नवादा के आर्यन ने जेई एडवांस में लहराया सफलता का परचम, 99.46 पर्सेटाइल लाकर किया जिले का नाम रौशन

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: Aryan of Nawada hoisted the flag of success in JE Advanced, bringing laurels

आर्यन कुमार टापर

Nawada News : नवादा के होनहार छात्र आर्यन कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेई एडवांस में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है. जेई मेन में 99.46 पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद अब जेई एडवांस में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने IIT में प्रवेश का रास्ता लगभग सुनिश्चित कर लिया है.

विज्ञापन

Nawada News : (बबलू कुमार) नवादा के होनहार छात्र आर्यन कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेई एडवांस में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है. जेई मेन में 99.46 पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद अब जेई एडवांस में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने IIT में प्रवेश का रास्ता लगभग सुनिश्चित कर लिया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

मेहनत और लगन ने दिलाई बड़ी सफलता

कहा जाता है कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और आर्यन कुमार ने इसे सच साबित कर दिखाया है. वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेई एडवांस में सफलता हासिल कर ली.

जेई मेन में 99.46 पर्सेंटाइल से पहले ही दिखा दिया था दम

आर्यन की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेई मेन परीक्षा में 99.46 पर्सेंटाइल प्राप्त कर पहले ही अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी थी. अब जेई एडवांस में शानदार प्रदर्शन ने उनके IIT के सपने को नई उड़ान दे दी है.

ज्ञान भारती स्कूल का बढ़ाया गौरव

ज्ञान भारती स्कूल, नवादा के छात्र रहे आर्यन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से पूरी की. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की.

परिवार में जश्न, बधाई देने वालों का लगा तांता

आर्यन के पिता राजीव रंजन पुस्तक व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता अर्चना कुमारी गृहिणी हैं. बेटे की सफलता के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल है. घर पर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है तथा सभी आर्यन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

विद्यालय प्रबंधन ने जताया गर्व.

विद्यालय के प्रबंधक उदय शंकर और विजय शंकर ने आर्यन की सफलता को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

शिक्षकों ने बताया मेहनत का नतीजा

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि आर्यन शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

छोटे शहर के छात्रों के लिए बने प्रेरणा

आर्यन कुमार की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती. यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा सकते हैं. नवादा के इस युवा की उपलब्धि आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन