नवादा में निकाह के बाद बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला, दुल्हन बिना लौटी बारात

Updated:
विज्ञापन
नवादा में निकाह के बाद बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला,  दुल्हन बिना लौटी बारात

Nawada News : नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह अचानक हिंसा के मैदान में बदल गया. निकाह की रस्म पूरी होने के बाद बारातियों और सरातियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट में दूल्हे के भाई समेत कई लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Nawada News : (बब्लू कुमार) नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह अचानक हिंसा के मैदान में बदल गया. निकाह की रस्म पूरी होने के बाद बारातियों और सरातियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट में दूल्हे के भाई समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि हालात इतने बिगड़ गए कि बारात को दुल्हन के बिना ही वापस लौटना पड़ा.

शादी की खुशियां पलभर में बदलीं तनाव में

रूपौ थाना क्षेत्र के मनसागर पटोरी गांव में शेखपुरा जिले के पिंड गांव से बारात आई थी. बारातियों के स्वागत-सत्कार और नाश्ता-पानी के बाद निकाह की रस्म शांतिपूर्वक संपन्न हुई. शादी समारोह खुशी के माहौल में चल रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद विवाद ने माहौल बदल दिया.

बच्चों को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी झगड़े की वजह

जानकारी के अनुसार निकाह के बाद कुछ बच्चे दुल्हन पक्ष के घर की ओर जाने लगे. इसी बात का सरातियों ने विरोध किया. विरोध के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. हालांकि उस समय मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन विवाद की चिंगारी अंदर ही अंदर सुलगती रही.

भोजन के दौरान बारातियों पर हमले का आरोप

दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि जब बाराती भोजन करने पहुंचे, तभी सरातियों की ओर से अचानक हमला कर दिया गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

दूल्हे का भाई गंभीर, कई लोग हुए घायल

मारपीट की इस घटना में दूल्हे के भाई मोहम्मद अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा मो. नौशाद, मो. परवेज, मो. सहवाग और मो. सहनाज समेत कई अन्य लोग भी जख्मी हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. सभी घायलों को इलाज के लिए पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

गंभीर घायल को पावापुरी किया गया रेफर

चिकित्सकों ने दूल्हे के भाई मोहम्मद अब्बास की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले नवादा सदर अस्पताल भेजा. बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.

दुल्हन के बिना लौट गई बारात, गांव में बना तनाव

मारपीट और तनावपूर्ण माहौल के कारण शादी की सारी खुशियां फीकी पड़ गईं. हालात बिगड़ते देख बारात दुल्हन को साथ लिए बिना ही शेखपुरा वापस लौट गई. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पुलिस जांच में जुटी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन