नवादा में लोजपा(रा) के तरफ से मो. अशरफ अंसारी को MLC उम्मीदवार बनाए जाने पर जश्न; बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प
Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 07 Jun 2026 4:08 PM
जश्न मनाते LJP(R) के कार्यकर्ता
LJP R MLC Candidate News: लोजपा (रामबिलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो. अशरफ अंसारी को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर रजौली अनुमंडलीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी जताई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
LJP R MLC Candidate News(कुमार मनीष देव): लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो. अशरफ अंसारी को पार्टी नेतृत्व द्वारा विधान परिषद (MLC) का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नवादा जिले के रजौली में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उल्लास देखा जा रहा है. इसी को लेकर शनिवार को रजौली के पार बाध स्थित अनुमंडल स्तरीय पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रा) के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने की. बैठक के दौरान मो. अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, आगामी चुनावों के लिए तैयार होगी रणनीति
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं और युवा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के इस फैसले से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और पूरे संगठन को एक नई ऊर्जा मिली है. अल्पसंख्यक समाज से आने वाले कर्मठ नेता को मौका मिलने से पार्टी का आधार और मजबूत होगा. नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाया जाएगा. बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के हर घर तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका सीधा लाभ मिल सके.
इस सांगठनिक बैठक में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. तस्लीम, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान एवं युवा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. सभी ने एक सुर में आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने और अधिक से अधिक लोगों को लोजपा (रा) परिवार से जोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया.
ये भी पढ़ें: रोहतास में NHAI और प्रशासन के दावों की खुली पोल: हल्की बारिश में ही जलजमाव; एक साल बाद भी अधूरा है नाला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










