नवादा में सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, डाक बाबा जमुआवा के पास हुआ दुर्घटना

Updated:
विज्ञापन

मृतक के रोते बिलखते परिजन

नवादा के कादिरगंज में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Nawada road accident: कादिरगंज थाना क्षेत्र के डाक बाबा जमुआवा के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान वारिसलीगंज के सराय थेरा गांव निवासी के रूप में

मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सराय थेरा गांव निवासी लालो यादव के 50 वर्षीय पुत्र गया यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गया यादव वर्तमान में नवादा शहर के राजेंद्र नगर में रह रहे थे.

डाक बाबा जमुआवा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गया यादव बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे. इसी दौरान डाक बाबा जमुआवा के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसा किस वजह से हुआ, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. दुर्घटना में गया यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटायी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होने अथवा किसी अन्य वाहन की चपेट में आने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

गया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन