गोवर्धन मंदिर में महाकाल स्वरूप में सजे महादेव, तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

गोवर्धन मंदिर में महादेव

Nawada News : सावन की तीसरी सोमवारी पर नवादा के गोवर्धन मंदिर में महादेव का महाकाल स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया. दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

विज्ञापन

Nawada News : सावन की पावन तीसरी सोमवारी के अवसर पर गोवर्धन मंदिर में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया. विशेष श्रृंगार के दौरान महादेव उज्जैन के महाकाल के स्वरूप में नजर आए. इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

उज्जैन के महाकाल जैसा दिखा महादेव का स्वरूप

गोवर्धन मंदिर में भगवान भोलेनाथ को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया. महादेव के श्रृंगार को देखकर श्रद्धालुओं के बीच चर्चा रही कि उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भगवान शिव का स्वरूप सजाया गया है. श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

सुबह से ही दर्शन के लिए लगी रही लंबी कतार

तीसरी सोमवारी को सुबह से ही गोवर्धन मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर महादेव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

संध्या आरती में महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

शाम को मंदिर में संध्या आरती का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में भक्तों के साथ विशेष रूप से महिलाओं ने आरती और भजन-कीर्तन में भाग लिया. भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर परिवार की मंगलकामना की.

श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया महाप्रसाद

सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना और संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा.

Also Read : नवादा के कोरमा गांव में गूंज रही श्रीराम कथा, शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन