नवादा में 22 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, खुशी से खिले लाभुकों के चेहरे

Updated:
विज्ञापन

पर्चा दिखाते लाभूक

Nawada News : मेसकौर प्रखंड में प्रशासन ने 22 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा. सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को अपना आशियाना बनाने का सपना पूरा होगा.

विज्ञापन

Nawada News : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में भूमिहीन परिवारों के लिए आजादी की खुशी दोगुनी हो गई. प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 22 भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती की पर्ची वितरित की गई. पर्चा मिलते ही दिव्यांग, विधवा समेत अन्य जरूरतमंद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सौंपा भूमि पर्चा

प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रभावती देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती की पर्ची का वितरण किया.

गरीब परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना बनाने का आधार

बीडीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना आशियाना बनाने का आधार मिलेगा तथा वे सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकेंगे.

अब तक 32 भूमिहीनों को मिल चुका है पर्चा

अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 22 भूमिहीन लाभुकों को भूमि की पर्ची दी गई है. इससे पहले 10 भूमिहीनों को पर्चा प्रदान किया जा चुका है. प्रखंड में कुल 40 भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा देने का लक्ष्य निर्धारित है. शेष लाभुकों के लिए प्रक्रिया जारी है.

विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को मिला लाभ

भूमि बंदोबस्ती का पर्चा पाने वालों में बिसिआईत, रसलपुरा, अंकरी, पांडेय बिगहा, तेतरिया और मेसकौर समेत विभिन्न पंचायतों के भूमिहीन परिवार शामिल रहे. भूमि पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी जताई और इसे अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत बताया.

Also Read : नवादा के कोरमा गांव में गूंज रही श्रीराम कथा, शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन