नवादा में 17 वर्षीय पिंकी की संदिग्ध मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पिता व सौतेली मां गिरफ्तार

Nawada News : पकरीबरावां के बेलखुंडा गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Nawada News : धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में 17 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में जग्गू यादव के पुत्र सोहर यादव और उनकी दूसरी पत्नी तथा मृतका की सौतेली मां रिंकू देवी शामिल हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि मामले में धमौल थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में नामजद प्राथमिक अभियुक्त सोहर यादव और रिंकू देवी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए उचित मार्गरक्षी दल के साथ भेजा गया है. मामले में रिंकू देवी के पुत्र रौशन कुमार को भी नामजद किया गया है.

मामा ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, बेलखुंडा गांव की 17 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतका के मामा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसनखामा निवासी रविन्द्र यादव ने धमौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में उन्होंने पिंकी के पिता सोहर यादव, सौतेली मां रिंकू देवी और रिंकू देवी के पुत्र रौशन कुमार पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया था.

शव को दफनाने का प्रयास करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जल्दबाजी में गायब करने और दफनाने का प्रयास किया गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शव को बाहर निकलवाकर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई. इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नवादा के कोरमा गांव में गूंज रही श्रीराम कथा, शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु


विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन