आर्य समाज के नियमों और उपनियमों पर हुई संगोष्ठी, नवादा जिला आर्य वीर दल कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन

संगोष्ठी में उपस्थित अधिकारी और लोग

Nawada News : नवादा जिला आर्य सभा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आर्य समाज के नियमों पर चर्चा हुई और आर्य वीर दल की नई जिला कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिला आर्य सभा के तत्वावधान में नवादा आर्य समाज मंदिर परिसर में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में आर्य समाज के नियमों और उपनियमों पर कई सत्रों में विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान नवादा जिला आर्य वीर दल कमेटी का भी गठन किया गया.

स्वामी श्रद्धानंद के 100वें बलिदान वर्ष पर हुआ आयोजन

अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद के 100वें बलिदान वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन और आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के निर्देशन में इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों के अलावा जमुई, नालंदा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद और पटना से आए आर्य प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.

आर्य समाज के नियम और उपनियमों को जानना जरूरी

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज के सदस्यों को आर्यों की उन्नति के सोपान और आर्य समाज के नियमों एवं उपनियमों की जानकारी होना आवश्यक है. इन सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज के नियमों और उपनियमों के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर भी व्यापक चर्चा की गई. विभिन्न सत्रों में उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार को लेकर सुझाव दिए.

Also Read : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में मंत्री रामकृपाल यादव ने फहराया तिरंगा, विकास योजनाओं की गिनाईं उपलब्धियां

गोरखपुर, पटना और दिल्ली से पहुंचे वक्ता

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर से कृष्ण शास्त्री पहुंचे. पटना से आचार्य संजय ने भी अपने विचार रखे. वहीं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा से आए सुनील कटारा ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आर्य समाज के सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार प्रस्तुत किए.

सत्यनारायण आर्य की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला प्रधान सत्यनारायण आर्य ने की. कार्यक्रम का संयोजन और संचालन जिला मंत्री कुंदन आर्य ने किया. विभिन्न आर्य समाजों से आए प्रबुद्ध आर्यजनों ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया.

Also Read : बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में महापौर पिंकी देवी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नवादा जिला आर्य वीर दल कमेटी का किया गया गठन

कार्यक्रम के दौरान नवादा जिला आर्य वीर दल कमेटी का भी गठन किया गया. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और आर्य समाज के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया.

शांति पाठ के साथ संगोष्ठी का हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज नवादा के समस्त पदाधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया. इसके बाद शांति पाठ के साथ संगोष्ठी का समापन और सभा का विसर्जन किया गया.

Also Read : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी होकर होगा परिचालन


विज्ञापन
Uday Kr Bharti

लेखक के बारे में

By Uday Kr Bharti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन