शादी समारोह में शामिल होने जा रही नालंदा की महिला की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने जा रही नालंदा की महिला की सड़क हादसे में मौत

Nawada news. नगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित हड्डी गोदाम के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

एनएच-20 पर हड्डी गोदाम के समीप हुआ हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने कुचलाबस से उतरकर शौचालय जाने के दौरान हुई दुर्घटना, परिजनों में मचा कोहराम

रांची से बिहारशरीफ जा रही थी चंडी की रहने वाली महिला

कैप्शन- सदर अस्पताल में पंचनामा करते पुलिसकर्मी.

प्रतिनिधि, नवादा नगर

नगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित हड्डी गोदाम के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया गांव निवासी देवेंद्र सिंह की 60 वर्षीया पत्नी सुजान देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सुजान देवी रांची से पावापुरी बस पर सवार होकर बिहारशरीफ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं. बताया जाता है कि नवादा में बस के रुकने पर सुजान देवी शौचालय जाने के लिए नीचे उतरी थीं. इसी दौरान रजौली की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की तत्काल मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है. इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में खुशियां मातम में बदल गयीं.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन