नाबालिग लड़की के गले पर चाकू से हमला, जख्मी

Published by : JAVED NAJAF Updated At : 23 Jul 2025 6:15 PM

विज्ञापन

गोविंदपुर में शौच के लिए बधार में गयी थी लड़की

विज्ञापन

गोविंदपुर में शौच के लिए बधार में गयी थी लड़की

लड़की के चिल्लाने पर दौड़ी मां, बदमाश हो गया फरार

प्रतिनिधि, गोविंदपुर.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में अधवरवा आहार ईंट-भट्ठा के समीप मंगलवार की रात्रि में एक नाबालिग लड़की के गले में चाकू मार देने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां लड़की का इलाज जारी है. घायल लड़की की पहचान थाना क्षेत्र के बेला निवासी सरवन विश्वकर्मा की 16 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. सीएचसी के डॉ मनीष कुमार ने बताया कि घटना गंभीर है. इलाज के बाद वह खतरा से बाहर है और फिलहाल सुरक्षित है.

वहां मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना के एसआइ भोला सिंह, एएसआइ सुरेंद्र गुप्ता और प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और फर्द बयान लेकर मामले की जांच में जुट गये. अस्पताल में लड़की की माता रूबी देवी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मेरी बेटी शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी और कुछ दूरी पर हम खड़े थे. मेरी बेटी ने मम्मी कह कर चिल्लाई, तो मैं दौड़ कर गयी. पहले से घात लगाये बैठे युवक ने मेरी बेटी पर हमला कर दिया. लड़की के गले पर चाकू चलाया गया. चिल्लाने के उपरांत कई लोग दौड़े, परंतु अंधेरा रहने पर युवक भाग गया.

मां ने करायी प्राथमिकी दर्ज

इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसआइ भोला सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन