तेलभद्रों गांव में संदिग्ध हालात में अधेड़ व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका
Published by :VISHAL KUMAR
Published at :04 May 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव में सोमवार सुबह एक 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अमृत यादव के बेटे मथुरा यादव के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
ट्यूबवेल के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान से गहराया रहस्य
जमीनी विवाद में वारदात की चर्चा, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोपप्रतिनिधि, अकबरपुर
थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव में सोमवार सुबह एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अमृत यादव के बेटे मथुरा यादव के रूप में की गयी है. उनका शव गांव के ही एक खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी.हाथ झुलसे, सिर पर मिले चोट के निशान
मृतक के शरीर की स्थिति देख मौत का कारण रहस्यमयी बना हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के हाथ पर बिजली से झुलसने के निशान हैं, जिससे करेंट लगने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, सिर पर गहरी चोट और कान से खून निकलने की बात सामने आने से मामला हत्या की ओर भी इशारा कर रहा है. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद हो सकता है.परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
मृतक के चचेरे भाई विकास कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है. उनका कहना है कि रविवार शाम मथुरा यादव खेत में प्याज निकालने गए थे. इसी दौरान 4-5 लोगों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए हाथ में करेंट के निशान देकर इसे हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है. परिजनों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.घर में मचा कोहराम
मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. पति की मौत के बाद पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. ग्रामीण अब पुलिसिया कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










