भगत सिंह चौक से बीइओ की बाइक की चोरी

Updated:
विज्ञापन
भगत सिंह चौक से बीइओ की  बाइक की चोरी

भगत सिंह चौक से बीइओ की बाइक की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसकौर. मेसकौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जायसवाल की बाइक भगत सिंह चौक नवादा से चोरी हो गयी. बीइओ संजय जायसवाल अपनी बाइक से सामान लाने के लिये गये थे. भगत सिंह चौक के पास बाइक हैंडिल लॉक कर खड़ी कर दी, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली. बीइओ ने बताया कि जहां बाइक लगाकर गये थे, वहां गाड़ी नहीं देख मैं हतप्रभ हो गया. बाइक का नंबर BR31AL8485 है. इधर-उधर खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका. सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए बाइक की चोरी होने की सूचना थाने को दी गयी. सूचना पाते ही थाना से पुलिस पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली. स्थानीय पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर छानबीन करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन