शादी के एक माह के बाद विवाहिता रहस्मय तरीके से गायब

Published by : ASHUTOSH KUMAR Updated At : 05 Jun 2025 6:51 PM

विज्ञापन

पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम रोड स्थित एक घर से नवविवाहिता अचानक गायब हो गयी. इसके बाद परेशान पति ने नवविवाहिता की बरामदगी को लेकर नगर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित पति के अनुसार, बीते अप्रैल महीने की 30 तारीख को उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज अनुसार नारदीगंज के परमा निवासी शैलेश प्रसाद की पुत्री शीतल कुमारी के साथ हुई थी. विवाह के बाद नवविवाहिता नरहट थाना क्षेत्र स्थित गंगटा गांव ससुराल आयी. वहां से 26 मई को एक दिन के लिए वापस साथ लिए परमा गये थे. अगले दिन 27 मई को वापस गंगटा आवास पर लौट गये. वहां से 28 मई को नवादा शहर स्थित पोस्टमार्टम रोड में शिवनगर चौधरी भवन स्थित पत्नी के साथ किराये के मकान में नवविवाहिता को पहुंचा कर वापस गंगटा लौट गये, जहां से देर शाम वापस आने के बाद नवविवाहिता गायब थी. नाते रिश्तेदारों सहित आसपास काफी खोजबीन की. साथ ही नवविवाहिता के पिता को भी मामले की जानकारी दी. लेकिन, नवविवाहिता का कुछ भी पता नहीं चला है. खोजबीन के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक आंटी ने बताया कि नवविवाहिता ने मोबाइल मांग कर एक नंबर पर बात की थी और बाद में मिटा दिया. लेकिन, नंबर है, जिससे बात की गयी थी. आंटी से नंबर मिलने के बाद पीड़ित पति ने नगर थाना पहुंच कर नवविवाहिता शीतल कुमारी की बरामदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया. इसके आलोक में नगर थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHUTOSH KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHUTOSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन