चितरकोली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17 शराबी हिरासत में
Published by :KR MANISH DEV
Published at :27 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

Nawada news. बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर 17 लोगों को शराब के नशे में हिरासत में लिया.
विज्ञापन
झारखंड से शराब पीकर आ रहे लोगों पर कसा शिकंजा, एक शराबी भेजा गया जेल.
दूसरी बार नशे में पकड़े जाने पर हुई सख्त कार्रवाई, 16 लोगों ने भरा जुर्माना.प्रतिनिधि, रजौली
बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर 17 लोगों को शराब के नशे में हिरासत में लिया. बिहार में शराबबंदी के कड़े नियमों के बावजूद लोग सीमा पार से नशा कर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर उत्पाद बल लगातार नजर रख रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक नवादा, अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चेकपोस्ट पर 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है. झारखंड की ओर से आने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहन और यात्री बसों की तलाशी ली जा रही है. रविवार शाम से सोमवार सुबह तक चले इस विशेष अभियान का नेतृत्व उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता ने किया.ब्रेथ एनलाइजर से हुई पुष्टि
हिरासत में लिए गए सभी 17 लोगों की जांच ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई. उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, इनमें से 16 लोग पहली बार नशे में पकड़े गए थे, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जुर्माने की राशि जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इस कार्रवाई में एक व्यक्ति ऐसा भी पाया गया जो दूसरी बार शराब पीकर पकड़ा गया था. कानून के प्रावधानों के तहत, दूसरी बार अपराध दोहराने के कारण उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार और होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




