बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने मिठाई बांटकर मनायीं खुशियां

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने मिठाई बांटकर मनायीं खुशियां

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदलने और ममता बनर्जी के किले के ढहने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

विज्ञापन

नवादा नगर.

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदलने और ममता बनर्जी के किले के ढहने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. इसी कड़ी में पूर्व वार्ड पार्षद व भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनके चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इस मौके पर कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों की जीत है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, जिसका परिणाम इस जीत के रूप में सामने आया है. वहीं, मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा की यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी. कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में और बड़ी जीत का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन